हरलाखी(मधुबनी)। हरलाखी जेडीयू के अध्यक्ष एक बार फिर प्रमोद गुप्ता बन गए है। जेडीयू के सांगठनिक चुनाव के लिए उमगांव के किसान भवन में आज जेडीयू के नेता जुटे थे। चुनाव के लिए पार्टी के निर्देश पर पर्यवेक्षक गुलाब साह व निर्वाची पदाधिकारी अब्दुल सुब्हान उर्फ सितारे पहुँचे थे। जहां जेडीयू के सभी नेताओं ने सर्वसम्मति से प्रमोद गुप्ता पर विश्वास जताते हुए उन्हें पार्टी अध्यक्ष चुन लिया।

1

सर्वसम्मति से अध्यक्ष बन जाने के बाद प्रमोद गुप्ता ने कहा कि, उन्होंने हमेशा पार्टी की मजबूती के लिए काम किया। पार्टी को ओर मजबूत बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं के साथ कंधे से कंधे मिलाकर काम करना है।

2

मौके पर जेडीयू के युगल किशोर यादव, सरिता देवी, रामकिशोर महतो, मो.आलम, शिवजी मंडल, रामसागर सदा आदि नेताओं ने बधाई दी।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here




Previous Post Next Post