जयनगर (मधुबनी)।
स्थानीय किसान भवन में गुरुवार को जदयू प्रखंड अध्यक्ष चुनाव कोरम के अभाव व समय अधिक होने के कारण पर्यवेक्षक ने स्थगित कर दिया। जिला से प्रतिनियुक्त चुनाव पर्यवेक्षक खजौली प्रखंड प्रमुख श्रीमती उषा सिंह, बीआरओ मो शकूर के नेतृत्व में जयनगर जदयू प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव की कारवाही शूरु किया गया। 

1

जिसमें प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए निवर्तमान अध्यक्ष राज कुमार सिंह व सांसद प्रतिनिधि राजेन्द्र प्रसाद उर्फ राम बाबू कामत ने अपनी दावेदारी पेश करने पर चुनाव कराने पर सहमति बनी। इसी क्रम में पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं के द्वारा हंगामा शुरू कर दिया गया। जिस पर पुलिस को मंगानी पड़ी। पर्यवेक्षक के द्वारा कार्यकर्ताओं को समझाने के बाद चुनाव कराने पर सहमति बनी तो दो के अलावे दो अन्य कार्यकर्ता सुधीर गुप्ता और राम शरण मंडल ने भी अध्यक्ष पर के लिए अपनी दावेदारी पेश किया। पर्यवेक्षक ने कोरम और समय के अभाव के अध्यक्ष पद का चुनाव अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।

2

मौके पर युवा जिलाध्यक्ष संतोष कुमार साह, अरुण महतों, शम्भु गुप्ता, अनिल सिंह, हिरा मांझी, मो मुजाहीद,सीम शेख, बबलू राउत रंजीत गुप्ता, शौकत अली खान, सूर्य देव महतों, राज कुमार सिंह, राजेन्द्र कामत उर्फ राम बाबू कामत, सुधीर गुप्ता एवं राम शरण मंडल समेत अन्य मौजूद थें।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post