बिस्फी(मधुबनी)। प्रखंड जदयू कार्यकर्ताओं की एक बैठक स्थानीय कृषि भवन आयोजित की गई। बैठक प्रदेश से मनोनीत चुनाव पर्यवेक्षक फुलदेव यादव की  अध्यक्षता में की गई। बैठक में चुनाव पदाधिकारी के रूप में सलित कुमार भी मौजूद थे। सर्वप्रथम चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ करते हुए पर्यवेक्षक फुलदेव यादव ने कहा कि जो भी कोई व्यक्ति अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ना चाहते हैं निर्धारित समय के अंदर चुनाव पदाधिकारी के समक्ष अपना नामांकन पत्र जमा करें।

1

निर्धारित समय तक सिर्फ निवर्तमान अध्यक्ष श्रीकांत यादव ने ही अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस स्थिति में जिला से भेजे गए पर्यवेक्षक एवं चुनाव पदाधिकारी ने निवर्तमान प्रखंड अध्यक्ष श्रीकांत यादव को ही अध्यक्ष पद के लिए नाम की विधिवत घोषणा कर दिया। 

2

इस तरह श्रीकांत यादव दुसरी बार जदयू प्रखंड अध्यक्ष के पद पर सर्वसम्मति से चुन लिए गये। इस जीत पर प्रदेश प्रदेश सचिव सीमा मंडल मंत्री मो रुस्तम, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सोनी कुमारी,मो जहीर परसौनवी,मो  इफ्तिखार जिलानी, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव राजेन्द्र प्रसाद कुशवाहा, दिलीप चौधरी,मो इरशाद, रंजीत सिंह,मो मिंटू,कृष्ण शर्मा,सुनील कुमार यादव,आलोक कुमार,अशोक कुशवाहा, महेश्वर कामत आदि लोगों ने नये अध्यक्ष श्रीकांत यादव को बधाई देते हुए कहा कि हमें विश्वास है कि श्रीकांत यादव के नेतृत्व में पार्टी का संगठन और मजबूत होगा।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here








ई-मेल टाइप कर डेली न्यूज़ अपडेट पाएं

BNN के साथ विज्ञापन के लिए Click Here

Previous Post Next Post