लोक आस्था के महापर्व छठ की आज शुरुआत हो रही है। आज नहाय खाय के साथ ही यह चार दिनों का महापर्व शुरू हो गया है।

पूरी शुद्धता के साथ छठ व्रती स्नान कर नहाय खाय का प्रसाद बनाएंगे। अरवा चावल का भात, चना दाल एवं कद्दू मिला हुआ दाल बनाया जाएगा। लौकी की सब्जी, नया आलू और गोभी की सब्जी भी बनेगा। आज से इस पर्व की शुरुआत हो गई है।

1

नहाय खाय के दिन बने प्रसाद में लहसुन-प्याज पर प्रतिबंध होता है। बैगन या बाकी अन्य सब्जियों को नहाय खाय के प्रसाद से दूर रखा जाता है।

2

छठ व्रती प्रसाद बनाने के बाद पहले भगवान सूर्य की आराधना करते हैं उसके बाद नहाय खाय का प्रसाद ग्रहण करते हैं। छठ व्रती के प्रसाद ग्रहण के बाद ही परिवार के अन्य सदस्य प्रसाद को ग्रहण करते हैं।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post