बेनीपट्टी(मधुबनी)। राष्ट्रीय जनता दल के अनुमंडल कार्यालय के समीप कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष राम वरण राम के अध्यक्षता में राजद नेताओं की बैठक हुई। बैठक को संबोधित करते हुए राजद नेताओं ने कहा कि राजद के एक-एक कार्यकर्ता पार्टी मजबूती के लिए काम करे। पार्टी से हर वर्ग व समूह को जोड़ना लक्ष्य है। ताकि, पार्टी हर स्तर पर मजबूत हो। इसके लिए कार्यकर्ताओं को डोर टू डोर जाकर पार्टी की विचारधारा व महागठबंधन सरकार के विकास कार्यों से लोगों को अवगत कराना होगा। 

1

इस दौरान राजद नेताओं ने पार्टी के पंचायत अध्यक्ष व डेलीगेट को निर्वाचन प्रमाणपत्र  दिए। पंचायत अध्यक्ष को को संबोधित करते हुए राजद अध्यक्ष श्री राम ने कहा कि पंचायत में पंचायत अध्यक्ष की भूमिका बड़ी होगी। इसके लिए हर पंचायत अध्यक्ष अपने दायित्व के प्रति सजग रहे। पार्टी कैसे मजबूत होगी, इस पर काम करे।

2

राजद के बैठक में कामेश्वर यादव, राम वरण यादव, रामविनय प्रधान व नवीन मिश्र ने राजद पंचायत अध्यक्ष व अन्य कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। मौके पर विजय यादव, रामचंद्र महतो, सत्यनारायण कारक, संजीत झा, मनोज यादव, अनिल राम, प्रयाग यादव आदि राजद नेता मौजूद थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post