मधुबनी। जिले के नियोजित शिक्षकों में दिवाली के साथ अब छठ पर्व पर भी मायूसी छा गया है।

क्योंकि दो माह से बकाया वेतन के लिए टकटकी लगाए शिक्षकों को अब तक वेतन नहीं मिल पाया है। जो सितंबर और अक्टूबर महीने का वेतन मिलने की आस लगाए हैं।

1

टीईटी शिक्षक संघ के पूर्व जिला उपाध्यक्ष गिरिजा नंद ने बताया कि दिपावली तो बिना वेतन का बीत गया। अब महापर्व छठ के मौका पर भी उनके वेतन मिलने की कोई संभावना नहीं बन रही हैं। क्योंकि राज्य सरकार द्वारा अब तक SSA मद से वेतन पाने वाले शिक्षकों के लिए जिला को आवंटन उपलब्ध नहीं कराया गया है। जिससे शिक्षकों में काफी नाराजगी देखा जा रहा है।

2

राज्य मुख्यालय से दीपावली एवं छठ पर्व को देखते हुए सभी शिक्षकों को 20 अक्तूबर तक वेतन देने के निर्देश के बावजूद वेतन नहीं मिलने से अधिकांश शिक्षकों की दिवाली फीकी पड़ गई।

शिक्षक नेतृत्वकर्ता गिरिजा नंद ने वेतन नहीं मिलने पर दुख जताया और कहा की दीपावली और छठ जैसे महापर्व में वेतन नहीं मिलना दुर्भाग्यपूर्ण हैं। उन्होंने ने जल्द से जल्द सरकार से जिलाबार आवंटन भेजने की मांग की है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here




Previous Post Next Post