बेनीपट्टी(मधुबनी)। अनुमंडल के अरेर थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के चतरा गांव से रंजन यादव को गिरफ्तार किया है़। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ एक नाबालिग लड़की को भगाकर ले जाने के आरोप में अरेर थाना में प्राथमिकी दर्ज है़। इसके अलावे अरेर थाना पुलिस ने एक अन्य मारपीट मामले के फरार आरोपी रामनगर गांव निवासी लूटन झा को भी गिरफ्तार की है़।
1
इस संबंध में पूछे जाने पर अरेर थाना के एसएचओ राज किशोर कुमार ने बताया कि दोनों कांड के आरोपी काफी दिनों से फरार चल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर दोनों को घर से ही गिरफ्तार किया गया और पकड़े गये दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
2
Follow @BjBikash