मधुबनी। कांग्रेस के मधुबनी जिलाध्यक्ष शितलांबर झा ने प्रखंड के वासुकी बिहारी उत्तरी पंचायत के गढ़ी निवासी विजय कुमार सिंह को कांग्रेस पार्टी का जिला सचिव मनोनीत किया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष झा ने कहा है कि इनके मनोनयन से पार्टी को जिले सहित मधवापुर प्रखंड में मजबूती मिलेगी। सोमवार को उनके साथ गाजेश्वर सिंह, मिथिलेश सिंह सहित जिले भर के लगभग दो दर्जन से अधिक समर्थकों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और पार्टी के साथ साथ उनमें विश्वास व्यक्त किया। उनके मनोनयन से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गयी है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ शकील अहमद, पूर्व विधायक भावना झा, पार्टी नेता मनोज कुमार मिश्र, अमानुल्लाह खान, श्याम चंद्र झा, सुबोध मंडल, शब्बीर अहमद, प्रखंड अध्यक्ष शिवचंद्र झा, उपाध्यक्ष रामउद्गार यादव, महासचिव पीतांबर मिश्र, कामेश यादव, विकास यादव, ई. कुमार प्रभात रंजन, देवेंद्र मिश्र, जिला पार्षद दीपक कुमार सिंह, वैद्यनाथ झा, मिहिर झा, मीनू पाठक, केसी पाठक, अजय राय, राम उदार यादव, ललन सिंह, देवेंद्र सिंह, सरपंच उमेश सिंह सहित दर्जनों पार्टी कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है। साथ ही उनके मनोनयन से पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होने व इससे आगामी चुनावों में पार्टी का प्रदर्शन बेहतर होने की बात कही है। 

2

इधर इस बाबत विजय सिंह ने मीडियाकर्मियों को बताया कि पार्टी की विचारधारा में पूरा विश्वास है। कांग्रेस पार्टी सदैव छोटे से छोटे कार्यकर्ताओं की भावना का ख्याल रखती है। मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी गयी है, ईमानदारी से उसका निर्वहन करने का पूरा प्रयास करूँगा।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post