बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी में कोरोना से एक 60 वर्षीय महिला की मौत हो गयी है। महिला दामोदरपुर की थी। मिली जानकारी के अनुसार महिला की कोरोना जांच रविवार को हुई थी। जिसमें उसका रिपोर्ट पॉजिटिव था। महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव होने के बाद उसे होम आइसोलेशन में रहने को कहा गया।
1
बताया जा रहा है कि महिला के सर्दी-खांसी के शिकायत के बाद कोरोना जांच कराई थी। महिला की मौत की पुष्टि करते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शम्भू नाथ झा ने कहा कि, रविवार को ही महिला की जांच रैपिड एंटीजन टेस्ट किट से कराई गई थी। जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव थी।
2
उधर, स्वास्थ्य विभाग महिला की मौत के बाद आस पड़ोस के लोगों का भी कोरोना जांच कराने के प्रयास में है। बता दे कि बेनीपट्टी में इनदिनों रोजाना कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ रही है। बावजूद, लोग मास्क व सोशल डिस्टेंस का पालन करते नहीं दिख रहे है।
Follow @BjBikash