मधुबनी। नगर के आर.के. कॉलेज के पास स्थित जननायक कर्पूरी भवन परिसर मे राष्ट्रीय नाई महासभा द्वारा 25 जनवरी को जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा अनावरण को लेकर भूमि पूजन किया गया।

भूमि पूजन कार्यक्रम का आरंभ पीएचईडी मंत्री रामप्रीत पासवान एवं पूर्व एमएलसी सह जेडीयू नेता विनोद सिंह ने नारियल फोड़कर किया।

मिथिला की परंपरा के अनुसार आगत अतिथियो का स्वागत जननायक कर्पूरी ठाकुर भवन राष्ट्रीय नाई महासभा के जिलाध्यक्ष राजा ठाकुर ने किया।

इस अवसर पर अतिथियों ने कहा की हमारे नेता जननायक कर्पूरी ठाकुर की जन्मभूमि समस्तीपुर थी तो कर्मभूमि मधुबनी थी। नाई समाज द्वारा उनकी मूर्ति का अनावरण हेतु भूमि पूजन करने के लिये धन्यवाद देता है। वही राष्ट्रीय नाई महासभा के जिलाध्यक्ष राजा ठाकुर ने जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा अनावरण मे सहयोग के लिये आगत अतिथियों का आभार जताया है। कार्यक्रम मे नाई समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

आपको बता दे की जननायक कर्पुरी ठाकुर भारत के स्वतंत्रता सेनानी,शिक्षक,राजनीतिज्ञ तथा बिहार राज्य के दूसरे उपमुख्यमंत्री और दो बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं। उनकी लोकप्रियता के कारण उन्हें जन-नायक कहा जाता था। कर्पूरी ठाकुर का जन्म भारत में ब्रिटिश शासन काल के दौरान समस्तीपुर के एक गांव पितौंझिया,जिसे अब कर्पूरीग्राम कहा जाता है में नाई जाति में हुआ था।जननायक जी के पिताजी का नाम श्री गोकुल ठाकुर तथा माता जी का नाम श्रीमती रामदुलारी देवी था। इनके पिता गांव के सीमांत किसान थे तथा अपने पारंपरिक पेशा नाई का काम करते थे।भारत छोड़ो आन्दोलन के समय उन्होंने 26 महीने जेल में बिताए थे। वे दो बार बिहार के मुख्यमंत्री पद सुशोभित रहे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post