बेनीपट्टी(मधुबनी)। प्रखंड के अंधरी गांव में भाकपा अंचल परिषद् के तत्वावधान में शहीद पलटू यादव व संत खतबे का शहादत दिवस मनाया गया। इस अवसर पर भाकपा नेताओं ने शहीद पलटू यादव व संत खतबे के मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। शहादत दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता भाकपा के अंचल मंत्री आनंद कुमार झा ने की। इस दौरान पूर्व विधायक सह पार्टी के राज्य सचिव रामनरेश पांडेय ने कहा कि केंद्र सरकार किसान और मजदूर विरोधी है। इस सरकार के शासन में युवा, गरीब, किसान और मजदूर मंहगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी से त्रस्त है। हर जगह भ्रष्टाचार का बोलबाला है। जब तक भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, शोषण व सामंती ताकतों को खत्म नहीं किया जाता है, तब तक शहीद सपूतों को सच्ची श्रद्धांजलि नहीं होगी। उन्होंने कहा कि इसी सामंती व्यवस्था के खिलाफ जब कॉमरेड भोगेंद्र झा आंदोलन कर रहे थे, तब सामंती सोच वाले तत्वों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया था। जिसमें हमारे इन दोनों सच्चे वीर शहीद सपूत पलटू यादव व संत खतबे ने अपनी जान देकर कॉमरेड भोगेंद्र झा की जान बचा ली थी। हालांकि उस हमले में श्री झा भी घायल हो गये थे।

1

उस घटना के बाद भाकपा के दर्जनों साथियों ने सामाजिक न्याय के लिये कुर्बानी दी। जिसके बाद पच्चीस हजार एकड़ जमीन का वितरण भूमिहीनों के बीच किया जा सका और तकरीबन ढाई लाख भूमिहीन परिवार के लोगों को बसाया भी गया। वहीं अन्य वक्ताओं ने कहा कि आज पुनः स्थिति वैसी ही हो गयी है। भूमिहीनों को जमीन नहीं मिल रही है। भूमिहीनों को पुनः जमीन के लिये भाकपा को चरणवद्ध आंदोलन करने की जरुरत है। अंचल मंत्री आनंद झा ने कहा कि आज देश की स्थिति पूरी तरह से विपरित है। किसानों की बदहाली नही रुक रही है। आर्थिंक मंदी, संविधान एवं लोकतंत्र पर हमला हो रहा है। महिला, दलित, अल्पसंख्यकों का उत्पीड़न, मंहगाई, अपराध का बोलबाला हो गया है। पुलिस सरकार के इशारे पर लोगों का दमन कर रही है। श्रद्धांजलि सह संकल्प सभा को जिला मंत्री मिथिलेश झा, राज्य परिषद सदस्य मनोज मिश्र, सूर्य नारायण महतो, सुबोध झा, शंकरानंद मिश्र तिरपित पासवान, गणेश झा, सरोज झा रंजीत कुमार झा सहित भाकपा के अन्य कार्यकर्ताओं ने भी संबोधित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

2


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post