मधुबनी। जिले के रहिका थाना के गोईरपोखर तालाब किनारे छठ घाट बना रहे एक युवक की मौत हो गयी है। युवक रहिका के पूर्व मुखिया स्व चुनचुन मिश्र का पौत्र विशाल कुमार मिश्र था। मिली जानकारी के अनुसार छठ पूजा को लेकर मृतक अपने दोस्तों के साथ पोखर किनारे घाट बना रहा था। इसी दौरान सभी बच्चे तालाब में गए। जहां से सभी चारों बच्चे डूबने लगे। किसी तरह से तीन बच्चे तालाब से निकल गए, लेकिन कंटिर मिश्र का पुत्र विशाल तालाब से नहीं निकल सका।
1
बच्चों के हंगामा के बाद स्थानीय लोग दौड़े ओर बच्चे को तालाब से निकाल कर सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। उधर, लोक आस्था के महान पर्व के बाद भी युवक के मौत से गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।
2
Follow @BjBikash