बेनीपट्टी(मधुबनी)। लोक आस्था के महान पर्व छठ को लेकर बेनीपट्टी बाजारों की रौनकता बढ़ गयी है। लोग छठ को लेकर जमकर खरीददारी कर रहे है। लोग छठ पूजा को लेकर ईख, सुप, डगरा, कपड़ा व अन्य सामानों की खरीद कर रहे है। पर्व को लेकर खरीददारी के लिए लोगों के पहुँचने से बाजारों में लोगों की भीड़ जुट गयी है।
1
जिसके कारण बाजारों में बार बार जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। बेनीपट्टी के बसैठ बाजार में भी काफी भीड़ देखी गयी। हालांकि, जाम की समस्या को दूर करने के लिए प्रशासन के द्वारा विशेष पहल कही दिखाई नहीं दे रही है। लोगों ने बताया कि पर्व को लेकर ख़रीददारी सहज नहीं है। मंहगाई के कारण लोग खरीदने से पीछे हट रहे है।
2
Follow @BjBikash