बेनीपट्टी(मधुबनी)। मौसम में भारी गिरावट के साथ तेज पछुआ हवा के कारण कनकनी काफी बढ़ गयी है। तेज पछुआ के कारण बढ़ी कनकनी का आलम है कि मनुष्य के साथ साथ जीव जंतु भी खासे परेशान दिख रहे है। बावजूद, सार्वजनिक स्थलों पर सरकारी अलाव की कोई व्यवस्था नहीं है।

1

सरकारी अलाव की व्यवस्था नहीं होने से नगर पंचायत के तमाम चौक-चौराहों पर लोग ठिठुर रहे है। खासकर, ऑटो चालक  व रिक्सा चालकों को हाथ सेंकना भी मुश्किल बना हुआ है। होटल में मजबूर लोग किसी तरह हाथ गरमा रहे है। लोगों को सरकारी अलाव नहीं होने से नाराजगी बढ़ रही है।

2

गौरतलब है कि बिहार के सभी जिलों में भारी शीतलहर के कारण सरकारी स्कूल से लेकर निजी स्कूल को बंद कर दिया गया है। बता दे कि बुधवार को इस ठंड के सीजन का सबसे अधिक ठंडा दिन था। ठंड के कारण बाजार में लोगों की संख्या अन्य दिनों के अपेक्षा कम दिखाई दी।

उधर, कांग्रेस नेत्री मीनू पाठक, राजद नेता विजय यादव, पूर्व उप प्रमुख सह राजद नेता रामविनय प्रधान, हादी अंसारी, भाजपा नेता विजय झा, गिरधारी झा मुन्ना, जेडीयू नेता बचनू मंडल, गुलाब साह, धर्मेंद्र साह आदि ने जिला प्रशासन से सभी अंचलों में अलाव की मुकम्मल व्यवस्था किये जाने की मांग की है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post