बेनीपट्टी(मधुबनी)। आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारी जोरों से की जा रही है। बुधवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ रवि रंजन ने प्रखंड के पश्चिमी भूभाग के दर्जनों बूथों का निरीक्षण कर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिन बूथों पर त्रुटि पायी गयी, उन बूथों पर आवश्यक कार्य हेतु एचएम को कहा गया।


बूथों पर बिजली, रैम्प, पानी आदि को भी देखा गया। बीडीओ ने बर्री पंचायत के बर्री, रजवा, रजघट्टा, धनुषी व अन्य गांव के बूथों का जायजा लिया। बीडीओ डॉ रवि रंजन ने बताया कि पंचायत चुनाव को लेकर प्रखंड प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। इसमें कोताही नहीं बरती जा रही है। मौके पर अमिताभ झा, अनिल साफी, अमित झा आदि थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post