बेनीपट्टी(मधुबनी)। अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय प्रकोष्ठ में राष्ट्रीय पोषण अभियान के तहत बी कैप  की बैठक अनुमंडल पदाधिकारी अशोक कुमार मंडल की अध्यक्षता में आहूत की गई। बैठक में उपस्थित सभी बाल विकास विकास परियोजना पदाधिकारी एवं अन्य कर्मियों को राष्ट्रीय पोषण अभियान के तहत वर्तमान में किए जाने वाले कार्यों के संबंध में विशेष जानकारी दी गई एसडीओ के द्वारा दिया गया। 


इस कार्यक्रम में गर्भवती महिला, किशोरी एवं बच्चों को एनीमिया से मुक्ति के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम पंचायती राज , कृषि , ग्रामीण विकास एवं शिक्षा विभाग के  माध्यम से वर्तमान पोषण माह में संपादित करना है। साथ ही दिनांक 16 सितंबर 2021 से 21 सितंबर 2021 तक एलवेंडाजोल की गोली भी दी जानी है। संपूर्ण अभियान में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी नोडल विभाग के रूप में कार्य करेंगे तथा सभी प्रखंड के लिए  पदेन सचिव संबंधित प्रखंड के बाल विकास परियोजना पदाधिकारी होंगे। 


बैठक में बेनीपट्टी व बिस्फी के सीडीपीओ कुमारी अंजना , हरलाखी और मधवापुर के सीडीपीओ पुष्पा कुमारी ,प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एसएन झा, प्रखंड विकास पदाधिकारी बिस्फी मनोज कुमार, महिला पर्यवेक्षिका अनीता प्रसाद, सुमन चौधरी, सरिता कुमारी, बिनाका कुमारी, ललिता कुमारी, मनीषा कुमारी, दीपिका टंडन, केयर इंडिया के अमन आनंद, रजत कुमार झा, बीसी प्रशांत कुमार आदि मौजूद थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here






ई-मेल टाइप कर डेली न्यूज़ अपडेट पाएं

BNN के साथ विज्ञापन के लिए Click Here

Previous Post Next Post