बेनीपट्टी(मधुबनी)। साहरघाट के उत्तरा गांव के एक विवाहिता की मौत दुर्घटना में हो गयी है। बेनीपट्टी पुलिस ने इस मामले में सोनई के एक युवक को हिरासत में लिया है। जिससे पूछताछ की जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उतरा गांव के संजीत कुमार की पत्नी मालती देवी का प्रेम-प्रसंग सोनई के मो. इमाउद्दीन के साथ चल रहा था।
1
बीती रात करीब साढ़े आठ बजे उक्त युवक महिला को बाइक पर बैठा कर कही ले जा रहा था। इसी दरम्यान उतरा-बसबरिया के मध्य कही दुर्घटना हो गयी। जिसमें महिला बुरी तरह से जख्मी हो गयी। उधर, युवक लोकलाज के भय से युवती को साहरघाट में इलाज के बजाय बेनीपट्टी ले आया। जहां अम्बेडकर चौक पर खड़े एम्बुलेंस चालक से बात की।
2
उक्त एम्बुलेंस में लाद कर महिला को पीएचसी बेनीपट्टी में भर्ती कराया गयक। जहां डॉ पी एन झा ने गंभीर स्थिति देखकर महिला को मधुबनी रेफर कर दिया। एम्बुलेंस चालक ने बताया कि रहिका व मधुबनी के बीच महिला की मौत हो गयी। जिसके बाद युवक बरगलाने लगा। जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गयी।
Follow @BjBikash