बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी के रानीपुर गांव में पिता-पुत्र की मौत सांप के डसने की वजह से हो गयी है। पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ है। फिलहाल, पुलिस की कागजी प्रक्रिया के बीच झाड़-फूंक भी चल रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार रानीपुर के वार्ड नं-07 के विक्रम ठाकुर (37) अपने पूरे परिवार के साथ एक बिस्तर पर सोया हुआ था। दूसरे किनारे पर उसका पुत्र सत्यम ठाकुर भी सोया हुआ था। रात करीब ढाई बजे अचानक एक सांप उसके बिस्तर पर चढ़कर दोनों किनारे पर सोये पिता-पुत्र को डस लिया।
सर्पदंश की एहसास होते ही परिजन को जानकारी दी। रात में ही उसे कुछ लोगों को दिखाकर बेनीपट्टी पीएचसी में भर्ती कराया। तब तक काफी देर हो चुकी थी। पीएचसी के चिकित्सक ने तुरंत दोनों को मधुबनी रेफर कर दिया।
मधुबनी जाने के दौरान रास्ते में ही दोनों की मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि विक्रम की पत्नी भी गत वर्ष काल के गाल में समा गई। जिसके बाद उसने साली से विवाह किया था।
उधर, पिता पुत्र के मौत की सूचना ग्रामीणों ने सीओ व थाना को दी। एसएचओ के निर्देश पर सहायक अवर निरीक्षक संजीत कुमार व शेषनाथ मौके पर पहुँच कर कागजी प्रक्रिया में जुटे हुए है। वही, इस घटना से हर किसी की आंख नम हो रही है।
Follow @BjBikash