बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी के चतरा हाट के समीप कोशी नहर का तटबंध टूट गया है। तटबंध पांच जगहों पर टूटा है। जिससे कोशी नहर का पानी नए नए इलाको में घुस गया। चतरा, डुमरा, देपुरा, ब्रह्मपुरा, नवटोली, सरिसब आदि गांव पर अब बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। मिली जानकारी के अनुसार तटबंध करीब साढ़े तीन बजे के आसपास टूटी है। तटबंध के टूटते ही क्षेत्र में कोहराम मच गया। 


स्थानीय लोगों ने बताया कि विभाग के पूरी लापरवाही के कारण तटबंध टूटा है। बारिश से पूर्व एक भी अधिकारी इस तटबंध को देखने नहीं आया। बता दे कि उक्त कोशी नहर का पानी अब तेजी से फैलने लगा है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post