बेनीपट्टी(मधुबनी)। भाजपा के M.L.C घनश्याम ठाकुर गुरुवार को बेनीपट्टी के पश्चिमी भूभाग के पंचायत का दौरा किया। जहां वे बसैठ के जलजमाव, चानपुरा के रिंग बांध, जलस्तर का जायजा लेते हुए बर्री पहुँचे। जहां वे स्थानीय लोगों से हो रही समस्याओं के सम्बंध में जानकारी लेकर संबंधित विभागीय अधिकारी को फोन लगा समस्या का निदान के लिए पहल करने को कहा।


इस दौरान उन्होंने बसैठ के जलजमाव पर स्थानीय लोगों के साथ कई वार्डो का दौरा कर लोगों से बात की। क्षेत्र भ्रमण के दौरान भाजपा महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष घनश्याम ठाकुर, भाजपा नेता डॉ बागीश कांत झा, अमरेश वर्मा, भास्कर चौधरी, पैक्स अध्यक्ष राघव चौधरी आदि थे।


क्षेत्र भ्रमण कर श्री ठाकुर ने बताया कि कुछ अधिकारियों के कार्यशैली की शिकायत मिली है। उन्होंने कहा कि अंचल अधिकारी को आपदा के प्रति सजग होना होगा, लोगों के समस्याओं पर धयान देना होगा। क्योंकि, N.D.A सरकार जनता के हित के लिए है। C.M ने भी सभी जिलाधिकारियों को बाढ़ की रिपोर्ट भेजने को कहा है। वही, उन्होंने बारिश से हुई फसल क्षति, गृह क्षति पर उचित मुआवजा के लिए सरकार को कहे जाने की बात कही।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here




Previous Post Next Post