बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के बसैठ में जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच सुबह सुबह ही मारपीट हो गयी है। मारपीट में दोनों पक्षों की ओर से आठ लोग जख्मी हुए है। जिसमें चार महिला भी चोटिल हो गयी है। सभी जख्मियों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। जहां डॉक्टर ने तीन जख्मियों का प्राथमिक उपचार कर रेफर कर दिया है।


मिली जानकारी के अनुसार दोनों पक्षों के बीच जमीनी विवाद चल रहा था। जिसकी पूर्व जानकारी थाना को दिए जाने की बात एक पक्ष के लोगों ने कही है। सुबह सुबह ही दोनों पक्ष आपस मे भीड़ गए। हालांकि, बताया जा रहा है कि दोनों पक्षो के बीच तनाव रात से बना हुआ था।


मारपीट में एक पक्ष की ओर से गोविंद साह, रविशंकर साह, पलटी देवी व सुलेखा देवी घायल हुई है तो दूसरे पक्ष की ओर से अमीरी साह, संतोष साह, लक्ष्मी देवी व ममता देवी जख्मी हुई है।


चिकित्सक ने बताया कि गोविंद साह, रविशंकर साह व अमीरी साह को रेफर किया जा रहा है। समाचार अपडेट किये जाने तक बेनीपट्टी थाना पुलिस पीएचसी नहीं पहुँची थी। हालांकि, एक पक्ष के द्वारा थाना को सूचना दिए जाने की बात कही है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post