बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी के महमदपुर चौक पर तैनात पुलिस बल के सहयोग से वाहन जांच की गई। अवर निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने महमदपुर चौक पर खड़ा होकर घंटो वाहन जांच की। वाहन जांच एसएचओ के आदेश से किये जाने की जानकारी दी गयी।
वाहन जांच के दौरान पुलिसकर्मियों ने सभी बाइक के डिक्की व अन्य जगहों की गहन तलाशी ली। हालांकि, इस दौरान चप्पे चप्पे पर पुलिस मुस्तैद थी।
भंडारी चौक पर भी पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद नजर आयी। हालांकि, जांच में अब तक क्या मिला है, इसकी जानकारी अब तक नहीं दी गयी है।
अचानक, बेनीपट्टी-हरलाखी पथ पर वाहन जांच से बाइक चालकों के बीच हड़कंप देखा गया।
Follow @BjBikash