मधुबनी। बेनीपट्टी विधानसभा के विधायक सह पूर्व मंत्री विनोद नारायण झा ने बुधवार को मधुबनी में निर्मित P.C.C पथ का विधिवत उद्घाटन कर जनता को समर्पित किया।


M.L.A श्री झा ने कहा कि जब वे विधान परिषद के सदस्य थे। तब उनके द्वारा इस पथ के निर्माण के लिए ऐच्छिक कोष से राशि दी थी। आज सड़क का उद्घाटन करते हुए काफी खुशी हो रही है।


वही, श्री झा ने कहा, की एनडीए के सरकार में हर व्यक्ति के विकास की बात होती है। उसके लिए सरकार पूरी तरह से कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार व केंद्र की मोदी सरकार हर गरीब के लिए काम करती है। पीएम मोदी ने हर गरीबों के लिए फिर से खाद्यान्न देने की घोषणा की है। 


बता दे कि विधायक के द्वारा मधुबनी के वार्ड नं-07 के न्यू बी.एन झा कॉलोनी में अशोक कुमार झा के घर से राधा रमण मिश्र के घर तक निर्मित P.C.C का उद्घाटन फीता काटकर किया।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here




Previous Post Next Post