बेनीपट्टी(मधुबनी)। मानसूनी बारिश के बाद अब बाढ़ की संभावना को देख प्रशासनिक अधिकारी बाढ़ की पूर्व तैयारी में जुट गए है। 


मधुबनी जिलाधिकारी अमित कुमार ने बुधवार की दोपहर स्थानीय स्तर से मिली शिकायत के बाद अचानक करहारा पंचायत के सौहरौल गांव पहुँच कर धौंस नदी किनारे हो रहे सुरक्षा बांध का जायजा लेकर अधिकारियों को जल्द से जल्द मरम्मत कार्य खत्म करने को कहा। बता दे कि डीएम को स्थानीय लोगों ने उक्त बांध के मरम्मत में बालू युक्त मिट्टी का उपयोग किये जाने की शिकायत की थी।


D.M अमित कुमार ने सौहरौल के बाद त्रिमुहान व सहदैय्या स्थित जमींदारी बांध का जायजा लिया। जायजा के दौरान बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।


D.M के साथ बेनीपट्टी के S.D.O अशोक कुमार मंडल, बीडीओ मनोज कुमार, सीओ पल्लवी कुमारी गुप्ता आदि कर्मी थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post