मधवापुर(मधुबनी)। साहरघाट थाना क्षेत्र के मुखियापट्टी टोल से 1950 बोतल नेपाली शराब के साथ दो लोगो को गिरफ्तार किया गया है। शराब के साथ गिरफ्तार की पहचान मधवापुर थाना के बलवा के दिनदयाल शर्मा व साहरघाट थाना के मुखियापट्टी के श्याम यादव के रूप में बताये गए है।
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह साहरघाट पुलिस को गुप्त सूचना मिली की एक घर मे शराब रखा हुआ है। प्रभारी थानाध्यक्ष सुदिष्ट शर्मा ने अपने दल बल के साथ गुप्त सूचना के आधार पर मुखियापट्टी टोल पहुंचा।
जहा एक दमकल घर में रखे 585 लिटर व 1950 बोतल नेपाली देसी शराब बरामद किया। इसके बाद मौके से पूछताछ के लिए दोनों को हिरासत में लिया।लंबी पूछताछ के बाद पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। हालांकि मामले में केरवा के रामू महतो को नामजद अभियुक्त बनाया गया है।
साहरघाट के S.H.O सुरेंद्र पासवान ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। एक अन्य फरार की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जिसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Follow @BjBikash