बेनीपट्टी(मधुबनी)। राजद के वरिष्ठ नेता सह पूर्व जिला महासचिव श्याम किशोर यादव का रविवार की सुबह दरभंगा के एक निजी हॉस्पिटल में निधन हो गया। वे कोरोना से संक्रमित हो चुके थे। जहां उनका इलाज दरभंगा में चल रहा था। स्थिति में लगातार गिरावट हो रही थी।
उधर, पार्टी के वरिष्ठ नेता के निधन पर राजद के प्रदेश महिला नेत्री रंजन कुमारी यादव ने शोक जताते हुए कहा कि, स्व. यादव पार्टी के कर्मठ नेता थे। जो हमेशा पार्टी के मजबूती के लिए वर्षो से कार्य कर रहे थे। एक सच्चे नेता के असमय जाने से पार्टी को गहरा झटका लगा है। उनकी कमी को भर पाना संभव नहीं होगा।
Follow @BjBikash