बेनीपट्टी(मधुबनी)। जन मानस हेल्थ केयर एंड वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष सह ब्रह्मपुरा के मुखिया अजित पासवान की अध्यक्षता प्रखंड के चतरा गांव में सोमवार को वार्ड न0- 01 के गरीब वृद्ध व महिलाओं के बीच कंबल का वितरण किया गया। बेनीपट्टी के चिकित्सक डॉ रामउद्गार राम ने कहा कि मानव सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं है। खासकर समाज के गरीब व वृद्ध लोगों की मदद हर व्यक्ति को करना चाहिए। डॉ राम ने कहा कि मानव का दायित्व है कि जरुरतमंद तक जरुरी सामान पहुंच सके। इस दौरान मुखिया श्री पासवान ने कहा कि ठंड अपने चरम पर पहुंचने लगा है और सुदूर ग्रामीण इलाकों से निर्धन बस्तियों के लोग ठंड से ठिठुरते दिख रहे हैं। जिसको लेकर कंबल वितरण कर तत्काल राहत देने का काम किया गया है। इस तरह सोसाइटी के द्वारा मानव सेवा का कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेगा। मौके पर पूर्व मुखिया लाल सिंह, ब्रजेश कुमार, चंदर सदा, नथुनी सदा, दुलारी देवी, रधिया देवी, राम लखन सदा, गुलाब सदा, फुलेश्वरी देवी, भालसरिया देवी, शांति देवी, बिंदेश्वर मल्लिक, बच्ची देवी, दशरथ सदा, परमेश्वर सदा सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे। 


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post