बेनीपट्टी(मधुबनी)। सीएम सात निश्चय योजना में मनमानी जारी है। प्रखंड के अकौर पंचायत में जल नल का कार्य प्रगति पर नहीं है। जिससे लोगों में भारी रोष है। हालांकि, छह वार्ड में जल नल योजना पूर्ण अवस्था में होने का दावा किया जा रहा है। वार्ड-15 में लोगों को शुद्ध पेयजल मुहैया हो रहा है। वार्ड सदस्य रानी देवी ने बताया कि बोरिंग को तय समय पर खोल दिया जाता है। उन्होंने बताया कि लोग अब इसी जल का उपयोग खाने व पीने में कर रहे है। मिली जानकारी के अनुसार पंचायत के वार्ड न0-01, 03, 05, 09, 14 व 15 में योजना पूर्ण हो चुका है। वहीं अन्य नौ वार्डों में अभी भी कार्य अधर में लटका हुआ है। पंचायत भवन के समीप वार्ड-11 का बोरिंग व स्ट्रक्चर भवन करीब पांच माह से अधर में लटका हुआ है। संवेदक के टालमटोल नीति से वार्ड सदस्य से लेकर मुखिया तक परेशान हो चुके है। उक्त वार्ड के मल्लाह टोल के लोगों ने नाराजगी प्रकट करते हुए कहा कि उनके मुहल्ले में करीब तीस घर मल्लाह है। किसी भी घर में पाईप तक नहीं लगा है। जबकि, अन्य जगहों पर पाईप गाड़ दिया गया है। सूत्रों की माने तो 

वार्ड-11 में साढ़े चौदह लाख की योजना में करीब 12 लाख की राशि निकासी हो चुकी है। बताया जा रहा है कि राशि निकासी के समकक्ष कार्य नहीं हुआ है। लोगों में अब तक कार्य नहीं होने से मायूसी के साथ रोष बना हुआ है। लोगों की माने तो प्रखंड प्रशासन के लापरवाही के कारण अब तक जल नल पूर्ण नहीं हुआ है। उधर, मुखिया अशोक रंजन ने बताया कि वार्ड न0-11 में मल्लाह टोल वंचित है। संवेदक से बात हुई थी। संवेदक ने बताया कि उनके द्वारा 1400 मीटर में पाईप डाल दिया गया है। इसके आगे प्रावधान नहीं है। मुखिया ने बताया कि इसकी सूचना प्रखंड को दी जा चुकी है। कोई न कोई रास्ता निकलेगा। वहीं मुखिया ने बताया कि लॉकडाउन व चुनाव के कारण काम प्रभावित हुआ।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post