बेनीपट्टी(मधुबनी)। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सह बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव आगामी 14 अक्टूबर को बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष घनश्याम ठाकुर के घर जाएंगे। श्री यादव हेलीकॉप्टर से परजुआर के संस्कृत उच्च विद्यालय के मैदान में पहुचेंगे। जहां से वे घनश्याम ठाकुर के घर जाएंगे। जानकारी के अनुसार श्री यादव घनश्याम ठाकुर के घर करीब बीस मिनट रहेंगे। जहां श्री ठाकुर के पिता के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए हालचाल लेते हुए पुनः निकल जाएंगे। बता दे कि श्री ठाकुर के पिता का निधन हो गया है। 14 अक्टूबर को द्वादशा होगा। श्री ठाकुर से सोमवार को निवर्तमान मंत्री विनोद नारायण झा भी मिल कर शोक संवेदना व्यक्त किये है। गौरतलब है कि श्री ठाकुर भी बेनीपट्टी विधानसभा से अपनी दावेदारी पार्टी के समक्ष किये थे। हालांकि, पार्टी ने विधानसभा का उम्मीदवार विनोद नारायण झा को बनाया है।
Follow @BjBikash