बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के गम्हरिया गांव के शुभचन्द्र झा ने गांव के चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। वादी ने बताया कि उनके घरारी के देखभाल के लिए चन्देश्वर मुखिया को रखा गया है। 15 जून को बताया कि गांव के कुछ लोग उनके घरारी को तोड़ फोड़ कर रहे है। देखने के लिए अपने पोता के साथ गए तो धीरेन्द्र साह, राजकुमार साह, चुन्नू साह व धीरेन्द्र साह की पत्नी ने गाली-गलौंज कर जान से मारने की धमकी दी। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट कर पांच हजार नकद एवं सोने का चेन छीन लिया। वहीं दूसरी ओर विशे लरुगामा गांव के रजनीस कुमार ने गांव के पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराई है। वादी ने बताया कि उन्होंने अपने गाड़ी से भोला ठाकुर को मिट्टी गिराया था। जिसका पैसा मांगे जाने पर 11 जून को मध्य विद्यालय के समीप गाड़ी को रोक कर अवधेश पांडे, राजा पांडे, गुंजा पांडे, मनोज ठाकुर ने मारपीट कर तीन हजार रुपये छीन लिए। एसएचओ सह पुलिस निरीक्षक महेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन की जा रही है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post