बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी के एक निजी नर्सिंग होम में प्रसूति महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया है। दो लड़की व एक लड़का के साथ महिला स्वस्थ्य बतायी गई है। फिलहाल, महिला व तीनों बच्चों को डॉक्टर अपने निगरानी में रखे हुए है। एक साथ तीन बच्चों के जन्म होने की खबर आम होते ही लोग क्लीनिक पहुंच कर दूर से ही बच्चा का देख कर लौट रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार बेनीपट्टी प्रखंड के बिरौली गांव के सुनील पासवान की पत्नी सुभीरा देवी को बीती रात प्रसव-वेदना प्रारंभ हो गई। परिजनों के द्वारा बेनीपट्टी के एक निजी नर्सिंग होम में प्रसव के लिए भर्ती कराया गया। जहां डाक्टर के देखरेख में प्रसव कराई गई। सफल प्रसव के बाद चिकित्सक ने इसकी खबर प्रसूति महिला के परिजना को दी, तो परिजन खुशी के मारे उछल पड़े। महिला के परिजनों ने बताया कि महिला को इससे पूर्व तीन अन्य संतान भी है। जिसमें सबसे बड़ी बेटी नौ वर्ष की है। वहीं दूसरी बेटी मात्र तीन वर्ष की है। एक बेटा छह वर्ष का है। बता दें कि एक साथ तीन बच्चों को जन्म देने की जानकारी दिन भर आम होते रही।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post