बेनीपट्टी(मधुबनी)।स्वच्छता से हम लोग कई बीमारियों पर काबू पा सकते है।स्वच्छता हर युग में लोगों की जरुरत रही है।आज के तुलना में पूर्व के लोग अधिक स्वस्थ्य रहते थे, आज बीमारियों की ऐसी जाल फैल गयी है कि हर कोई बीमार रहता है। बीमार होने में सबसे बड़ा कारण है कि आज कल हर जगह गंदगियों का भरमार रहता है।प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ अभय कुमार गुरुवार को प्रखंड के परजुआर पंचायत स्थित हनुमान मंदिर परिसर में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा।श्री कुमार ने कहा कि बिहार सरकार हो या केंद्र सरकार हर सरकार स्वच्छता अभियान पर जोर दे रही है।लोगों को शौचालय निर्माण के लिए अनुदान देती है।लोगां में अगर शौचालय के लिए जागरुकता आ जाये तो कई बीमारियों का खात्मा संभव है।मुखिया लीला देवी के अध्यक्षता में हो रहे बैठक को संबोधित करते हुए बीडीओ ने पंचायत के सभी बुद्धिजीवियों को अपील करते हुए कहा कि आप लोग लोगों को शौचालय निर्माण के लिए जागरुक करें।प्रखंड प्रशासन सभी लाभुकां को शौचालय निर्माण के तुरंत बाद जांच कर राशि आरटीजीएस कर देगी।वहीं मुखिया लीला देवी ने भी उपस्थित लोगों को शौचालय निर्माण के लिए अपील की।उपरांत बीडीओ डॉ कुमार सभी उपस्थित लोगों के साथ कई वार्डो में घूमकर लोगां को शौचालय निर्माण के लिए प्रेरित किया।मौके पर जिला पार्षद सुनैना देवी,  पूर्व जिला पार्षद सह समाजसेवी राजेश यादव, समाजसेवी सह पूर्व मुखिया भगवानजी झा, सुमन कुमार झा, सरपंच पम्मी कुमारी, पीएचईडी के प्रखंड समनव्यक सुरेंद्र प्रधान सहित कई लोग उपस्थित थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here




Previous Post Next Post