बेनीपट्टी (मधुबनी) कन्हैया मिश्रा : बेनीपट्टी के सुन्दरपुर टोला के पास आज दोपहर हुए भयानक बस हादसा हुआ। यात्रियों से खचाखच भरी बस एक नदी में पलट गयी। जानकारी के अनुसार बस में 50 से ज्यादा यात्री थे। देर शाम तक चला रहे रेस्क्यू ऑपरेशन में अभी तक 35 डेड बॉडी निकाली जा चुकी है। गहरी खाई होने के चलते बस पूरी तरह डूब गई थी।
घटना के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन में देरी होने लोगों के काफी आक्रोश का सामना प्रशासन को करना पड़ा। रेस्क्यू ऑपरेशन में देरी से भड़के लोगों ने पुलिस पर पथराव किया। इसके बाद पुलिस ने फायरिंग की। उग्र लोगों के पथराव में 3 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को अनुमंडल अस्पताल बेनीपट्टी में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंचे डीएम को भी हादसे वाली जगह से हटना पड़ा। भीड़ ने एक जेसीबी और NDRF की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हादसे पर दुख जताते हुए मंत्री मदन मोहन झा और कपिलदेव कामत को मौके पर जाने के आदेश दिया हैं। वहीं आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने मृतकों के परिजनों को मिलेगा 4-4 लाख रुपए का मुआवजा देने की घोषणा की है।