बेनीपट्टी(मधुबनी)। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर आप के कार्यकर्ताओं ने बुद्धवार को विजयी जुलूस निकाली। आप कार्यकर्ताओं ने अरेड़ के बच्चा झा जनता हाईस्कूल परिसर से बाईक जुलूस निकाल कर उच्चैठ साहरघाट होते हुए बसैठ व मकिया पूल तक गए। मकिया में जुलूस सभा के रुप में तब्दील हो गई। जिसे संबोधित करते हुए आप के नेताओं ने कहा कि दिल्ली के महान मतदाताओं ने साबित कर दिया कि विकास से हटकर कोई मुद्दा चुनाव में नहीं होगा। विकास कार्यों पर ही दिल्ली की जनता ने फिर मुहर लगाई है। आप नेताओं ने कहा कि ये फार्मूला पूरे देश में लागू होना चाहिए। लोगों को बेहतर शिक्षा व स्वास्थ्य के साथ भ्रष्टाचारमुक्त देश चाहिए। यहां के लोग हिंदू-मुस्लिम में भाईचारा पर जोर देते है। आप कार्यकर्ताओं ने पूरे जुलूस के दौरान दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के समर्थन में नारेबाजी करते रहे। जुलूस में आम आदमी पार्टी के बेनीपट्टी प्रभारी ललित राज जावेद आलम जिलाध्यक्ष बीरेन्द्र यादव गणपति चौधरी हरलाखी प्रभारी मुसरफ इस्लाम भोला अंसारी नंदलाल यादव देबू यादव महेन्द्र सहनी आशीष झा ललन चौधरी शंहशाह इकबाल फुलदेव यादव अमित महतो आदि दर्जनों कार्यकर्ता थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post