बेनीपट्टी(मधुबनी)। वर्ष-2010 के विधानसभा चुनाव में भी लोगों को इस पूल के निर्माण का वादा किया था। चुनाव हार गई। फिर 2015 के विधानसभा चुनाव में जनता ने विकास के नाम पर जीत दिला दी। कचरी चौक पर पूल के निर्माण के लिए शुरु से ही प्रयासरत थी। इसमें बिहार सरकार के मंत्री शैलेश कुमार ने बहुत मदद की। जिनके प्रयास से आज पूल जनता को समर्पित किया गया। बेनीपट्टी विधायक भावना झा ने ये बातें बुद्धवार को धकजरी-चतरा पथ के मध्य कचरी चौक पर निर्मित पूल का उद्घाटन करते हुए कहा। श्रीमती झा ने कहा कि इस पूल के निर्माण हो जाने से चतरा अकुली ब्रह्मपुरा अकौर सहित आधा दर्जन गांव के लोगों को आवाजाही सुगम हो गई। अब बरसात में भी लोग आसानी से मुख्य पथ तक आवाजाही कर सकते है। श्रीमती झा ने कहा कि जनता से उन्होंने जो भी वादें किए हर वादे को हर हाल में पूर्ण किया है। विकास के लिए जो भी सड़क व पूल-पुलियों का आश्वासन लोगों को दिया, हर योजना को लगभग पूरा किया है। गौरतलब है कि कचरी चौक पर वर्ष-1987 में आये बाढ़ में करीब दौ सौ फीट में पानी के कटाव से गहरा गड्ढा हो गया। जहां लोगों को आवाजाही की संकट उत्पन्न हो गई। खासकर बारिश के समय में पानी लबालब होने पर लोगों को पांच से सात किमी दूर घुमकर गांव जाने की मजबूरी हो गई थी। कटाव के समय के बाद से ही ग्रामीण पूल निर्माण की मांग को लेकर आन्दोलन करते रहे। इससे पूर्व विधायक के आगमन होते ही ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। मौके पर कांग्रेस के बैधनाथ झा मिहीर झा विजय चौधरी डॉ अजीत ठाकुर कृष्ण कुमार झा मालिक उप प्रमुख अशोक कुमार चौधरी पूर्णेंन्दू कुमार झा प्रवीण झा दिलीप झा संजय कुमार झा विजय कृष्ण झा आदि नेताद्वय मौजूद थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post