बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी थाना के बनकट्टा गांव में चोरी हुई है। बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर चोरों ने दो मंजिला भवन के करीब एक दर्जन कमरों के ताला तोड़ कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। गृहस्वामी के दूसरे प्रदेश में होने के कारण चोरी का आकलन अब तक नहीं हो पाया है। जबकि, अनुमान के तौर पर लाखों की चोरी होने की बात सामने आ रही है। पुलिस को अब तक चोरी की सूचना नहीं दी गयी है। जिसके कारण पुलिस अब तक घटनास्थल तक नहीं पहुंच सकी थी। मिली जानकारी के अनुसार बनकट्टा के मनोरंजन झा व उनके भाई संतोष झा के सूने घर में चोरी हुई। मनोरंजन झा अपने हिस्से के घर में ताला लगाकर भागलपुर में रहते है। श्री झा भागलपुर के कॉलेज में प्राचार्य है। वहीं उनके भाई रांची में इंजीनियर है। घर की देखभाल के लिए लंबोदर झा उनके दो मंजिला भवन पर सोते है। सोमवार की सुबह घर में चोरी होने की जानकारी हुई, तो स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना गृहस्वामी को दी। बताया जा रहा है कि गृहस्वामी छुट्टी लेकर गांव आएंगे, तब ही चोरी मे हुए क्षति का आकलन किया जा सकता है। इस संबंध में एसएचओ सह पुलिस निरीक्षक महेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें अब तक किसी ने जानकारी नहीं दी है। जानकारी ली जा रही है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post