BNN News



बिहार में NDA गठबंधन की सीट शेयरिंग को लेकर तस्वीर लगभग साफ हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दिल्ली दौरे के बाद गठबंधन दलों के बीच अंतिम सहमति बन गई है।

सूत्रों के मुताबिक JDU को 102, BJP को 101, LJP (R) को 20, हम को 10 और RLM को 10 सीटें मिली हैं। हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन NDA की ओर से जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आधिकारिक घोषणा की जाएगी, ऐसी जानकारी सामने आ रही है।

दूसरी तरफ कौन पार्टी किस सीट पर लडे़गी इस पर भी मंथन चल रहा है। सीटों के नाम के विचार विमर्श के बीच JDU और ‌BJP में 1-2 सीटों का अंतर हो सकता है।

जानकारी हो कि 2020 विधानसभा चुनाव में NDA में बीजेपी 110 सीटों पर लड़ी, जिसमें से 74 सीटों पर जीत मिली थी। JDU 115 सीटों पर लड़ा था। 43 सीटों पर जीत मिली थी। इस बार जदयू 102, बीजेपी 101 पर लड़ी थी।

लोकसभा चुनाव में BJP ने 17, JDU ने 16, LJP ने 5 और जीतन राम मांझी की हम और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने एक-एक सीट पर चुनाव लड़ा था।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post