बेनीपट्टी(मधुबनी)। रामनवमी के पावन अवसर पर प्रखंड बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आकर्षक शोभा यात्रा एवं रैली का आयोजन किया।रैली में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जय श्री राम का जयघोष लगाते हुए विभिन्न गांवों का दौरा कर धार्मिक चेतना जगाने की अपील की।सहदेव पासवान के अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बजरंग दल के प्रवीण कुमार झा ने कहा कि धर्म की रक्षा करने के लिए सभी लोगों को आगे आकर आना चाहिए, ताकि अपने धर्म के साथ संस्कृति की रक्षा की जाये।इससे पूर्व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के द्वारा मुख्यालय के श्री लीलाधर उच्च विद्यालय परिसर में आकर्षक बाईक रैली निकाली गयी।रैली में शामिल युवाओं की टीम जय श्री राम का नारा लगाते हुए बनकट्टा, कछड़ा, बेतौना, मलहामोर, दुर्गास्थान, जगत होते हुए कई गांवों का भ्रमण किया।रैली में विभूति झा, शेखर झा, त्रिलोक झा, रौशन कुमार, संतोष झा, सुमित झा, अजित सरकार, प्रभात कुमार दत्त समेत कई लोगों ने कार्यकर्ताओं के जत्था को संबोधित किया।