राहुल गांधी के 55वें जन्मदिन पर देशभर से लोग जन्मदिन की बधाईयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस बीच बेनीपट्टी कांग्रेस कार्यालय युगेश्वर आश्रम में पूर्व विधायक भावना झा ने पार्टी नेता व कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर राहुल गांधी का जन्मदिन सेलिब्रेट किया।

1

इस मौके पर भावना झा ने कहा कि हम सभी ईश्वर से अपने नेता राहुल गांधी जी की लंबी आयु की कामना करता है। ईश्वर उन्हें देश के यशश्वी प्रधानमंत्री होने का आशीर्वाद दें। राहुल गांधी आज न केवल भारत में, बल्कि पूरी दुनिया में अपनी नीतियों और दूरदर्शी सोच के लिए चर्चा का विषय बने हुए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि अगर कांग्रेस को फिर से सत्ता में लाना है, तो उसे बूथ स्तर तक मजबूत करना अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा कि बूथ मजबूत होंगे तो संगठन मजबूत होगा और परिवर्तन संभव होगा।

2

वहीं प्रखंड अध्यक्ष कौशल किशोर चौधरी ने कहा कि 2025 में बिहार में बदलाव तय है।कांग्रेस पार्टी यदि हर बूथ पर मजबूती से खड़ी हो जाए तो निश्चित रूप से आने वाला समय कांग्रेस का होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे निरंतर जनसंपर्क करते हुए जनता के बीच जाएं और कांग्रेस की विचारधारा को घर-घर पहुंचाएं।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here




Previous Post Next Post