बेनीपट्टी(मधुबनी)। मधुबनी सिविल सर्जन डॉ हरेंद्र कुमार सोमवार की सुबह अचानक बेनीपट्टी अनुमंडल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। सिविल सर्जन ने अस्पताल के ओपीडी, जेनरल वार्ड, प्रसूति कक्ष, दवा भंडार कक्ष सहित कई अन्य वार्डो का जायजा लिया।

1

वार्डो का जायजा लिए जाने के बाद सिविल सर्जन अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ विकास एम हरिनंदन के साथ हॉस्पिटल की सुविधाओं को लेकर पूरी जानकारी ली, कहा, जो भी वर्तमान समय में सुविधा उपलब्ध है, उससे मरीजों को स्वास्थ्य लाभ दिया जाए। उन्होंने इस दौरान अस्पताल की साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने का भी निर्देश दिया।

2

अस्पताल के जायजा लिए जाने के बाद सिविल सर्जन एएनएम स्कूल का भी जायजा लिया। इस दौरान डॉ शंभु नाथ झा सहित अन्य चिकित्सक मौजूद थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here




Previous Post Next Post