बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी प्रखंड के महमदपुर गांव के कुमार पुष्पम ने जारी गेट परीक्षा परिणाम में सफलता हासिल की है। कुमार पुष्पम को ऑल इंडिया में 509 रैंक हासिल हुआ है। फिलहाल, कुमार पुष्पम मुम्बई में आईआईटी के अंतिम साल की पढ़ाई कर रहे है। 

1

कुमार पुष्पम ने बताया कि, वे आगे चलकर यूपीएससी की तैयारी करेगा। कुमार पुष्पम के पिता बेनीपट्टी व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता राम प्रबोध सिंह ने बताया की, कुमार पुष्पम शुरू से ही मेधावी छात्र रहा है। उसकी प्रारंभिक शिक्षा मधुबनी से ही हुई। 

2

कुमार पुष्पम के इस सफलता पर उसके चाचा रामकिशोर सिंह, सोजेन्द्र सिंह, अधिवक्ता रमेश कुमार मेहता, विजय कुमार यादव, राम भरोस यादव सहित अन्य अधिवक्ताओं और कुमार पुष्पम के परिजनों ने बधाई दी है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here




Previous Post Next Post