बेनीपट्टी प्रखंड की दामोदरपुर पंचायत के मुखिया सह स्थानीय प्रखंड मुखिया महासंघ के अध्यक्ष विनय कुमार झा के पिता सेवानिवृत्त शिक्षक पंडित गणेश झा (87 वर्ष) का निधन मंगलवार की सुबह उनके निवास स्थान पर हार्ट अटैक से हो गया।
2
मृतक अपने पीछे पत्नी धर्मपरायण महिला कुसुम देवी एवं चार पुत्र यथा विजय कुमार झा, मुखिया विनय कुमार झा, वरीय बैंक अधिकारी अभय कुमार झा, रेलवे अकाउंट ऑफिसर अजय कुमार झा व एक मात्र पुत्री स्वास्थ्यकर्मी सुलोचना झा सहित भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं। इनका निधन संपूर्ण दामोदरपुर पंचायत के लिए अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है।
1
बता दें कि मृतक संस्कृत के प्रकांड विद्वान व ज्योतिषाचार्य थे। इधर, इनके निधन पर पूर्व सांसद हुक्मदेव नारायण यादव, सांसद डॉ. अशोक कुमार यादव, पूर्व मंत्री सह विधायक विनोद नारायण झा, एमएलसी घनश्याम ठाकुर, पूर्व विधायक भावना झा, पूर्व विधायक रामाशीष यादव, विधायक सुधांशु शेखर, भारत के नामचीन शिक्षा न्यासी डॉ. संत कुमार चौधरी, भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के बिहार प्रदेश संयोजक डॉ. बी झा मृणाल, बेनीपट्टी के प्रखंड प्रमुख सोनी देवी, उपप्रमुख अशोक कुमार चौधरी, प्रखंड व्यापार मंडल अध्यक्ष रंजीत रंजन उर्फ बबलू, पूर्व जिला पार्षद राजेश यादव, पूर्व जिला पार्षद मिलन देवी, भाजपा नेता रंधीर ठाकुर, प्रखंड मत्स्यजीवी सहयोग समिति मंत्री सुधीर सहनी, मुखिया डॉ. शैलेंद्र कुमार झा, अवध किशोर झा, पम्मी कुमारी, साबिया खातून, मो. जिलानी आजाद, मो. अख्तर हुसैन, अख्तरी बेगम, अमेरिका देवी, मंजू देवी, इंदु देवी, मो. आलम, कमलदेव पासवान, सुष्मिता कुमारी, विवेक राय, सुनील कुमार, अमरेंद्र कुमार मिश्र, कारी साह, रामसंजीवन यादव सहित प्रखंड के सभी मुखिया, प्रखंड जदयू अध्यक्ष प्रदीप कुमार झा, जदयू नेता प्रेमशंकर राय, प्रखंड राजद अध्यक्ष रामबरण राम, भाकपा राज्य परिषद सदस्य कृपानंद झा आजाद, भाकपा अंचल मंत्री आनंद कुमार झा, भाकपा माले अंचल सचिव श्याम पंडित, माकपा नेता पवन भारती, प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष कौशल किशोर चौधरी, एआईसीसी सदस्य नलिनी रंजन झा उर्फ रूपन, जिला पार्षद प्रियंका चौधरी झा, जनसुराज नेता रंधीर झा, वरिष्ठ पत्रकार गांधी मिश्र गगन, कांग्रेसी नेता कालिशचंद्र झा कन्हैया, राजीव कुमार झा, सबुरी राम, मिथिलांचल सर्वांगीण विकास संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष अमरनाथ झा भोलन, भाजपा नेता मोहन गिरी, मनोज ठाकुर, विवेकानंद झा, विमल कुमार झा, डॉ. बागीशकांत झा, चंदन ठाकुर, बबलू गुप्ता, भाजपा अरेर मंडल अध्यक्ष संजय कुमार मिश्र संजू, शालिग्राम झा, जयसुंदर मिश्र आदि ने शोक जताया है।
Follow @BjBikash