BNN News

बेनीपट्टी नगर पंचायत के सरिसब गांव निवासी जितेन्द्र कुमार झा व पूनम झा के पुत्र अभिनव कुमार झा ने Gate 2025 की परीक्षा परिणाम में सफलता हासिल की है। अभिनव को आल इंडिया रैंक 13523 हासिल हुआ है, जो कि कंप्यूटर साइंस स्ट्रीम से उनका गेट स्कोर 410 रहा। 1 अभिनव को मिली इस सफलता के बाद परिजनों व उन्हें जानने वाले लगातार बधाई दे रहे हैं। अभिनव के चाचा रविन्द्र कुमार झा, संजीव कुमार झा ने ख़ुशी व्यक्त करते हुए बताया कि अभिनव बचपन से ही पढ़ाई के प्रति सजग रहा है, फिलहाल वह ABES इंजीनियरिंग कॉलेज गाज़ियाबाद में कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रहे हैं। 2 अभिनव के इंटर की पढ़ाई डॉन बास्को झंझारपुर से की है वहीं मैट्रिक की परीक्षा उन्होंने बेनीपट्टी के एस एस ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल से की।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post