BNN News



बेनीपट्टी(मधुबनी)। कांग्रेस के नेता कन्हैया कुमार मंगलवार को बेनीपट्टी के दहिला पहुँचे। जहां होली के दिन तालाब में डूबे चार युवतियों के परिजनों से मुलाकात की और पूरी घटना की जानकारी विस्तार से ली। इस दौरान मृतका के परिजनों से मुआवजा के संबंध में भी जानकारी ली। जहां परिजनों ने बताया कि, अबतक किसी भी तरह का कोई मुआवजा नहीं मिला है। 

1

परिजनों से भेंट के बाद कन्हैया कुमार ने कहा कि, ये कितना दुखद है, एक तरह जहां बिहार सरकार सरकारी राशि पर पहला हक गरीब और आपदा से पीड़ित लोगों का बता रहे है। वहीं, होली जैसे पर्व में एक साथ चार युवतियों के मौत मामले में सरकार के द्वारा अबतक मुआवजा नही मिला है। उन्होंने कहा कि, चारों मृतका के शव को ट्रैक्टर पर लादकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेजा गया। 

2

यही है सिस्टम? उन्होंने कहा कि क्या, शव के साथ यही सलूक किया जाता है। कन्हैया कुमार ने कहा कि, इस पूरे घटना की जांच हो और दोषियों पर कार्रवाई हो। वहीं, उन्होंने कहा कि, जल्द ही पीड़ित परिवार को मुआवजा नहीं मिला तो वे नौकरी दो यात्रा के बाद स्थानीय कांग्रेसी नेताओं के साथ धरना देंगे। इस दौरान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मनोज मिश्रा, डिप्टी मेयर अमानुल्लाह खान, एआईसीसी सदस्य नलिनी रंजन झा, विजय मिश्रा, विजय कृष्ण झा, विजय झा भोला, दिलीप झा सहित कई कांग्रेसी नेता मौजूद थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post