शनिवार को होली के मौके पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश महासचिव बीरबल पंजियार ने राजधानी पटना स्थित राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश कार्यालय 24 स्ट्रैंड रोड में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, राज्यसभा सांसद पूर्व केन्द्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा से मिल होली की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर बीरबल पंजियार ने बताया कि होली के मौके पर अपने जिले व विधानसभा क्षेत्र हरलाखी, बेनीपट्टी में जनता से मिल होली मनाने के साथ पटना में अपने नेता से भेंट कर उन्हें होली की शुभकामना देते हुए पार्टी की गतिविधियों पर चर्चा हुई।
1
इस अवसर पर राष्ट्रीय लोकमोर्चा के नेता बीरबल पंजियार ने कहा कि होली के दिन लोग गिले-शिकवे को भूलकर गले मिलते हैं और आपसी संबंधों में स्नेह, सम्मान और प्यार का संचार होता है। होली रंग और उमंग का त्योहार है। यह हिंदू धर्म संस्कृति को चटख रंगों के साथ नूतन रूप-स्वरूप प्रदान करता है। यह समरसता का प्रतीक है। यह असत्य पर सत्य का और बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है।
2
आगे उन्होंने कहा कि समरसता और सछ्वाव के इस पावन पर्व पर इस बात का हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि ऐसा कुछ न करें जिससे दूसरों को कष्ट हो और उसकी भावना का ठेस लगे। उन्होंने कहा कि प्रेम और भाईचारा ही होली का मूल मंत्र है। कृत्रिम गुलाल की जगह लोगों को प्रेम और श्रद्धा के रंग और गुलाल से सराबोर करें। देश-प्रदेश के लोगों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं।
Follow @BjBikash