बिस्फी(मधुबनी)। प्रखंड के परसौनी उपस्वास्थ्य केंद्र के प्रांगण में संविधान आरक्षण बचाओ संघर्ष मोर्चा के तत्वाधान में देश की प्रथम मुस्लिम शिक्षिका एवं नारी जातियों की द्वितीय शिक्षिका वंचित समाज,गरीब बालाओं को निः शुल्क शिक्षा देने वाली महान समाज सुधारिका माता फातिमा शेख की 194वीं जन्म जयंती के अवसर पर शिक्षा जागरूकता विषयक संगोष्ठी का आयोजन  प्रो. इश्तियाक अहमद की अध्यक्षता एवं राजद नेता विजय चंद्र घोष के सफल संचालन में किया गया। 

1

माता फातिमा शेख के तेल चित्र पर समानता,स्वतंत्रता,न्यायरूपी  पुष्प अर्पित कर नमन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत बहुजन गायक बंद बिहारी सदा ने बुद्ध,फुले,आंबेडकर,कबीर,रैदास,रमाबाई,सावित्री बाई फुले,वीरांगना फूलन देवी,वीरांगना झलकारी बाई एवं माता फातिमा शेख के जीवन मिशन पर आधारित शौर्यगाथा का गायन कर श्रोताओं को अपने महापुरुष,संविधान,शिक्षा के प्रति जागरूक किया। 

2

वक्ताओं ने फातिमा शेख के द्वारा शिक्षा व छुआ छूत,ऊंच नीच ,नस्ल भेद को मिटाने का अथक प्रयास किया जो हमेशा हमेशा के लिए याद किया जाएगा।वक्ताओं ने कहा कि अंध विश्वास,पाखंड को दूर भगाएं,वैज्ञानिक सोच पैदा करें।जिससे देश व बहुजन की तरक्की संभव है। 

ज्योतिबा फुले,सावित्री बाई फुले को सर्वजन समाज की बालाओं को पढ़ाने के कारण मनुवादी,सामंती सोच के कहने पर फुले दंपति को घर से उनके पिता गोविंद राव फुले निकाला,जिसका सहारा उस्मान शेख ,फातिमा शेख दोनों भाई बहन ने दिया। सावित्री बाई फुले की जोड़ी ने नारी शिक्षा के क्षेत्र ने जो अलख जगाया वह कभी भुलाया नहीं जा सकता है। 

85% बहुजन समाज बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के बदौलत सभी क्षेत्रों में प्रगति कर रहे है जबकि उन्होंने सामान्य वर्ग के महिला के साथ साथ उनके पुरुषों को भी संवैधानिक अधिकार देने का कार्य किया।संविधान,लोकतंत्र,आरक्षण,भाईचारा खतरे में है,एकजुट होकर अपना संविधान बचाने की जरूरत है।कार्यक्रम में अदनान साहब, जटाधर पासवान,राजेंद्र पासवान,राजेंद्र प्रसाद, जनाब असमतुल्ला साहब,राम वरन राम,राजेंद्र साफी,विजय कुमार यादव,पिंकी कुमारी,आलोक देवराज, शाहिद हुसैन,कृष्णदेव पासवान,सुनील राम, नीरन पासवान,अधिवक्ता मुकेश पासवान,सुनील पासवान,मो आले साहब,उमेश नट, रघुपति पासवान, कमरी साहब,भोगी सहनी,अशोक सहनी,विनोद क्रांति सदा,मनीष कुमार मो अफजल सहित कई लोगों ने अपने अपने विचार प्रकट किए।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here




Previous Post Next Post