बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी नगर पंचायत के वार्ड नं-12 के पार्षद अंजली देवी ने कड़ाके की ठंड को देखते हुए कंबल का वितरण किया। वार्ड पार्षद ने वार्ड के निःसहाय व वृद्ध महिलाओं के बीच कंबल का वितरण कर ठंड से परहेज करने की अपील की।
1
वार्ड पार्षद ने कहा कि, ठंड काफी है। ऐसे में आपलोग बच कर रहे और गर्म वस्त्र पहने और घर से बाहर कम निकले। वार्ड पार्षद अंजली देवी ने बताया कि, फिलहाल तीन दर्जन लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया है।
2
वार्ड पार्षद ने बताया कि नगर पंचायत के द्वारा सभी वार्डो में 25-25 कंबल वितरण के लिए मुहैया कराई गई थी। दस और कंबल वे अपने स्तर से खरीद कर वितरण किये है।
उधर, कड़ाके की ठंड में गर्म कंबल मिलने पर वृद्ध महिलाओं ने नगर पंचायत और वार्ड पार्षद के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते नजर आये।
Follow @BjBikash