बेनीपट्टी (मधुबनी)। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर शनिवार को बेनीपट्टी नगर मुख्यालय के युगेश्वर झा कांग्रेस कार्यालय में शोक सभा का आयोजन किया गया। शोकसभा में शामिल कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने पूर्व पीएम के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।
1
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष कौशल किशोर चौधरी ने किया। इस दौरान प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के कार्यकाल में देश काफी तरक्की किया। आर्थिक रूप से देश मजबूत हुआ। उनके निधन से देश को काफी क्षति हुई है। जिसका भरपाई करना संभव नहीं है।
2
शोक सभा के दौरान कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता बैद्यनाथ झा, अमोदा नंद झा, सरोज झा, संजय कुमार झा, उपेंद्र सिंह, प्रवीण कुमार झा, छेदी झा, प्रकाश चंद्र मिश्रा, मिहिर झा, कमलेश झा, दिलीप कुमार झा सहित कई मौजूद थे।
Follow @BjBikash