बेनीपट्टी (मधुबनी)। बेनीपट्टी नगर पंचायत के इंदिरा चौक स्थित युगेश्वर झा कांग्रेस कार्यालय परिसर में शनिवार को पार्टी के तत्वावधान में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कांग्रेस पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष कौशल किशोर चौधरी के उपस्थिति में नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्ष को पाग दोपट्टा देकर सम्मानित किया गया।
1
कार्यक्रम के दौरान परजुआर पंचायत के नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्ष दिलीप कुमार झा, धकजरी पंचायत के पैक्स अध्यक्ष प्रकाश चंद्र मिश्रा, नवकरही पंचायत के पैक्स अध्यक्ष प्रवीण कुमार झा, ब्रह्मपुरा पंचायत के पैक्स अध्यक्ष कृष्ण कुमार झा मालिक को सम्मानित किया गया।
2
मौके पर मिहिर झा, दीपक कुमार झा उर्फ मंटू, गजानन झा, बैद्यनाथ झा, उपेंद्र सिंह, छेदी झा आदि नेता उपस्थित थे।
Follow @BjBikash