बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी मुख्यालय में एक बालक की मौत अनुमंडल अस्पताल में हो गयी है। मृत बालक की पहचान बेनीपट्टी थाना के शिवनगर गांव के देवनारायण राउत का 15 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार राउत के रूप में हुई है।

1

बताया जा रहा है कि बालक नशे का शिकार हो गया था और कल देर शाम अत्यधिक नशे का डोज ले लिया। जिसके बाद सड़क किनारे स्थिति बिगड़ गयी। स्थानीय लोगों ने बालक को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां बालक का इलाज चल रहा था। बालक नशे के अत्यधिक डोज के कारण लगातार बेसुध था। कुछ देर बालक की मौत हो गयी।

2

आपको बता दे कि, बेनीपट्टी अनुमंडल मुख्यालय के आसपास खासकर अनुमंडल से लेकर संसारी पोखरा मोड़ तक नशे का कारोबार लगातार चोरी छिपे किया जा रहा है। जहां इस धंधे में संलिप्त लोग धड़ल्ले से युवाओं और बच्चों के हाथ भी नशे का सामान बिक्री करते है। इस तरह के कारोबार पर बेनीपट्टी पुलिस कई बार कार्रवाई कर चुकी है और प्रतिबंधित सामान बरामद कर चुकी है। बावजूद, ये धंधा बदस्तूर जारी है। अब देखना होगा की, नशे के कारण एक 15 वर्षीय बालक की मौत के बाद क्या प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगी। क्योंकि, अब भी ये सवाल बना हुआ है कि, आखिर किसने बच्चे के हाथ नशे का सामान दिया। सूत्रों की माने तो मृत बालक प्रतिबंधित गांजा का सेवन अत्यधिक किया हुआ था।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here




Previous Post Next Post